Posts

नई पहल

 बदलते वक्त के साथ बदलना... बदलती दुनिया के साथ बदलना... बदलते हालातों के साथ बदलना... .....इसी का नाम ज़िंदगी है।  जी हाँ , आज मैं भी कर रही हूँ एक नई पहल।  पावन पर्व गणेश चतुर्थी के अवसर पर रख रही हूँ एक नवीन कदम ...बदलते अंदाज़े बयां की दुनिया में। कर रही हूँ प्रारम्भ मेरा ब्लॉग *कुछ कहती है कविता* इस ब्लॉग के माध्यम से मैं अपने विचार,अनुभव, किस्से ,कविताएँ आपसे साझा करुँगी व कोशिश करूँगी कि मेरे लेखन के द्वारा मेरे व आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आए,चेहरे पर मुस्कान आए तथा ये दुनिया दिनों दिन निखरती जाए। इसी मंगल कामना के साथ---- विघ्नहर्ता, मंगलकर्ता को कोटि कोटि नमन व गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर आपको ढेरों शुभकामनाएँ। ....कविता अग्रवाल